मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और जांच करा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि मौके पर एसडीएम, सीओ मुहम्मदाबद व मुहम्मदाबाद पुलिस पहुंच गई है। मामले की छानबीन करके शीघ्र ही दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
जानकारी के मुताबिक सलेमपुर के पूर्व प्रधान बाबूलाल के मड़ई में मां दुर्गा की प्रतिमा बन रही थी। शनिवार देर रात प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार सुबह प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की खबर जब ग्रामीणों को लगी तो लोग आक्रोशित हो गये और सलेमपुर के पास मुहम्मदाबाद-बलिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक अलका राय व भाजपा नेता आनंद राय मौके पर पहुंचे। वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
dharmpath.com dharmpath