हिमाचल के चंबा क्षेत्र में भूकंप के झटके

शिमला, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के चंबा क्षेत्र में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इससे पहले, मई में भी लगातार तीन दिनों तक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “रविवार को 4.36 बजे 3.6 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए।”

अधिकारी ने कहा कि भूकंप का केंद्र चंबा क्षेत्र और जम्मू एवं कश्मीर की सीमा पर था। हालांकि, इसमें किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

इस साल 19 मई से अगले तीन दिनों तक लगातार छह बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इससे लोग काफी घबरा गए थे।

इसके अलावा, 14 और 19 जून को भी एक बार भूकंप के झटके महसूस किए गए और 16 अगस्त को दो बार भूकंप के झटकों ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को डराए रखा।

हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी में 1905 में सबसे बड़ा विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें 20,000 लोगों की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493