घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फुटेरा गांव से श्रद्घालु बलेरो जीप से सोमवार को टीकमगढ़ जिले के बगाज माता के मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी शाहगढ़ थाना क्षेत्र के टीकमगढ़ तिराहे पर सागर की ओर से आ रहे ट्रक से बलेरो टकरा गई।
इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई और 10 घायल हो गए।
शाहगढ़ थाने के प्रभारी कृपाल सिंह माकरे ने आईएएनएस को बताया कि तीन श्रद्घालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
dharmpath.com dharmpath