उप्र : सड़क हादसे में छात्रा की मौत के बाद बवाल, 2 थाना प्रभारी घायल

बागवाला थाना क्षेत्र के गांव सौंहार निवासी सतेंद्र शाक्य की 18 वर्षीय बेटी प्रांशी बीए की छात्रा थी। सोमवार सुबह वह साइकिल से जनता महाविद्यालय परसौंन जा रही थी। लेकिन रास्ते में गांव गोलाकुआं तिराहा के पास ट्रक के कुचलने से उसकी मौत हो गई।

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर एटा-अलीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। काफी देर तक जाम की स्थिति बने रहने पर मौके पर पुलिस पहुंची और जाम खुलवाने की कोशिश की, जिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।

मौके पर सिटी सीओ, सदर एसडीएम पहुंचे और उन्होंने कई थानों की फोर्स बुलवाकर हल्का बल-प्रयोग करते हुए जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493