महावन थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर तड़के 3.30 बजे नोएडा से आगरा की ओर जा रही इनोवा कार नील गाय से टकराकर पलट गई। हादसे में फिरोजाबाद के शोभित (35) व उनके बेटे कन्हैया (12), इटावा निवासी संतोष (34) और उनकी बेटी रोशनी (8) की मौत हो गई।
इसके अलावा करण सिंह, विनोद, बेंचेलाल, पलक और सत्यदेव घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्ताल में भर्ती कराया।
दरोगा धर्मवीर सिंह ने बताया कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग नोएडा में किसी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
dharmpath.com dharmpath