उप्र को पर्यटन के क्षेत्र में नंबर वन बनाना है : रीता बहुगुणा जोशी

लखनऊ, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बुधवार को कहा कि उप्र के पर्यटन की जबरदस्त तरीके से ब्रांडिंग की जाएगी। ब्रांडिंग से लेकर तमाम सुविधाएं मुहैया कराकर प्रदेश को पर्यटन क्षेत्र में नंबर वन बनाना है।

उन्होंने विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर लखनऊ स्थित पर्यटन भवन में आयोजित एक खास कार्यक्रम में यह बात कही। इसमें रीता बहुगुणा जोशी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की थी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने उत्तर प्रदेश पर्यटन-अपार संभावनाएं नाम से एक पुस्तिका का विमोचन भी किया।

रीता ने कहा कि उप्र में धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन पर ध्यान केंद्रित करते हुए नई पर्यटन नीति तैयार की जा रही है। जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का पर्यटन विभाग प्रदेश को देश में पर्यटन की दृष्टि से सबसे आगे लाने की मुहिम मे जुटा है। लिहाजा श्रीराम और श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के साथ ही बुद्घ सर्किट पर भी काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार भी प्रदेश में पर्यटन की बड़ी परियोजनाओं के लिए खुलकर मदद कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493