छग : सुकमा में मुठभेड़, एक जवान घायल

सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने कहा कि जवान का उपचार जगदलपुर के महारानी अस्पताल में जारी है। अभी स्थिति सामान्य है।

एसपी मीणा ने कहा कि नक्सल अभियान के तहत बुधवार दोपहर जिला पुलिस बल थाना कुकानार क्षेत्र में सर्चिग पर निकला था। जोंगेरास के पास दोपहर 3 बजे पुलिस जवानों और नक्सलियों की प्लाटून के मध्य मुठभेड़ हुई। नक्सली 25 की संख्या में थे। दोनों ओर से हुई फायरिंग में पुलिस के एक जवान सुकमा निवासी बैद्यनाथ मांझी के जांघ में गोली छूती हुई निकल गई। तत्काल उसे जगदलपुर ले जाया गया। यहां उपचार चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान बारिश तेज हो रही थी। इस कारण नक्सलियों का पीछा नहीं किया जा सका। नक्सली भाग गए। मौके पर जांच के दौरान खून के धब्बे और घसीटने के निशान मिले हैं। एसपी मीणा ने दावा किया है कि उक्त प्लाटून के कुछ नक्सली घायल हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493