श्रीनगर : सुरक्षा बलों से झड़प में युवक गंभीर रूप से घायल

श्रीनगर, 29 सितंबर (आईएएनएस)। श्रीनगर में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़प में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई।

प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने नौहट्टा क्षेत्र में स्थित जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज के बाद सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। जवाब में सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसूगैस के गोलों और छर्रो का इस्तेमाल किया।

इस झड़प में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों का कहना है कि छर्रो के हमले में उसके पेट में गंभीर चोटे आई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493