नई दिल्ली, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के टी.टी.वी. दिनाकरन गुट ने शुक्रवार को ‘दो पत्ती’ चुनाव चिन्ह व पार्टी के नाम को लेकर पार्टी के विलय कर चुके दो गुटों से विवाद में अपने पक्ष को मजबूत करने के लिए दस्तावेज निर्वाचन आयोग में जमा किए।
दिनाकरन गुट के एक सूत्र ने कहा कि आयोग में 1,000 से ज्यादा दस्तावेज दाखिल किए गए क्योंकि इस कार्य के लिए अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो गई।
आयोग ने गुरुवार को दिनाकरन गुट की अर्जी को खारिज कर दिया था। मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै बेंच द्वारा निर्धारित 31 अक्टूबर की समय सीमा से पहले मामला सुलझाने के लिए जरूरी दस्तावेज पेश करने के लिए दिनाकरन गुट ने 15 दिनों का समय मांगा था लेकिन आयोग ने इसे खारिज कर दिया।
इस बीच पार्टी की कर्नाटक इकाई के प्रमुख पुगाजेंडी ने कहा कि राज्य इकाई के कुछ नेताओं ने दिनाकरन के प्रति निष्ठा दिखाते हुए आयोग के समक्ष दस्तावेज जमा किए व दावा किया कि विरोधी गुट के नेताओं ई.पलनीस्वामी व ओ. पन्नीरसेल्वम गुट ने इससे पहले के दस्तावेजों में हस्ताक्षर में गड़बड़ी की थी।
dharmpath.com dharmpath