बीएसएफ ने जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाई सुरंग

जम्मू, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू जिले में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान की तरफ से खोदी गई एक 14 फुट लंबी सुरंग मिली है।

यह सुरंग ऐसे समय में मिली है, जब एक दिन पहले ही बीएसएफ के फील्ड कमांडरों और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच एक फ्लैग मीटिंग हुई थी, जिसमें आपस में सहमति बनी थी कि दोनों पक्ष अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर शांति और सौहाद्र्र बनाए रखेंगे।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, “अरनिया सेक्टर के दमाना के निकट विक्रम और पटेल चौकियों के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सफाई अभियान के दौरान एक निर्माणाधीन सुरंग का पता चला। जब इस सुरंग का पता चला, उस समय यह 14 फुट लंबी थी।”

अधिकारी ने कहा, “सुरंग से बरामद की गई युद्ध सामग्री से वहां सशस्त्र घुसपैठियों की मौजूदगी का संकेत मिलता है, वापस भागने में कामयाब रहे।”

अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ने के बाद अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरंगों का पता लगाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493