उडिनेसे की जीत में डे पॉल, लोपेज चमके

रोम, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के रोड्रिगो डे पॉल और मेक्सी लोपेज के शानदार प्रदर्शन के दम पर उडिनेसे क्लब ने इटली सेरी-ए लीग के सातवें दौर में खेले गए मैच में जीत हासिल की।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, डासिया एरीना में खेले गए इस मैच में उडिनेसे ने साम्पडोरिया को 4-0 से मात दी।

मैच के पहले हाफ में 27वें मिनट में डे पॉल ने पेनाल्टी पर गोल कर उडिनेसे का खाता खोला।

इसके बाद दूसरे हाफ में खेल पर अपनी पकड़ को मजबूत करते हुए लोपेज ने 66वें मिनट में दूसरा गोल किया और टीम को साम्पडोरिया पर 2-0 की बढ़त दी।

लोपेज ने इसके बाद 85वें मिनट में एक और गोल किया, जिसकी बदौलत उडिनेसे ने साम्पडोरिया को 3-0 से पीछे कर दिया। सेको फोफाना ने 95वें मिनट में चौथा गोल कर उडिनेसे को 4-0 से जीत दिलाई।

सेरी-ए लीग में सात मैचों में हासिल किए गए छह अंकों के साथ उडिनेसे क्लब 13वें स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493