झारखंड में मूर्ति विसर्जन के दौरान संघर्ष, 1 घायल

रांची, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले में रविवार को दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में एक समुदाय के सदस्यों ने पलामू जिले के सतबर्बा पुलिस थानांतर्गत शनिवार को बंद का आह्वान किया था।

किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो, इसके मद्देनजर पुलिस ने मूर्ति विसर्जन के लिए रास्तों को बांट दिया था।

दरअसल शनिवार को पुलिस ने मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर गाने बजाने पर रोक लगा दी थी और मार्गों को परिवर्तित कर दिया था, जिसको लेकर एक समुदाय के लोग विरोध करने लगे, और इसके बाद पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया था।

जब दूसरे समुदाय के सदस्यों ने जुलूस निकाला, तो उन लोगों ने विरोध किया, जिन्होंने बंद का आह्वान किया था। इसके बाद दोनों समुदायों में संघर्ष शुरू हो गया और इसी बीच किसी अज्ञात शख्स ने एक व्यक्ति पर तलवार से हमला कर दिया।

हमले में घायल व्यक्ति को पास के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493