भारत, पाकिस्तान के बीच एलओसी पर भारी गोलीबारी

जम्मू, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सोमवार को भारत और पाकिस्तान के सुरक्षाबलों के बीच भारी गोलीबारी हो रही है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि कर्नी क्षेत्र में दोनों सेनाओं के बीच भारी गोलाबारी और गोलीबारी शुरू हुई।

सूत्रों के मुताबिक, “पाकिस्तानी सेना द्वार भारतीय चौकियों पर बिना किसी कारणवश गोलाबारी और गोलीबारी शुरू की गई। भारतीय सेनाएं इनका बखूबी जवाब दे रही हैं।”

सूत्रों का कहना है कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच गोलाबारी और गोलीबारी अभी भी जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493