राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने शास्त्री को 113वीं जयंती पर श्रद्घांजलि दी (लीड-1)

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी 113वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी 113वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

मोदी ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, “किसानों और जवानों को प्रेरणा देने वाले और राष्ट्र का कुशल नेतृत्व करने वाले शास्त्री जी को मेरा नमन। लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं।”

मोदी, कोविंद और उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने विजय घाट जाकर पूर्व प्रधानमंत्री की समाधि पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

शास्त्री का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणासी में दो अक्टूबर, 1904 को शारदा प्रसाद और रामदुलारी देवी के घर हुआ था।

उन्होंने 11 जनवरी, 1966 को उज्बेकिस्तान के ताशकंद में अंतिम सांस ली थी। उसी दिन उन्होंने ताशकंद घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए थे।

वह पहले व्यक्ति थे, जिन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से नवाजा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493