अमेरिकी जहाज कच्चे तेल की पहली खेप लेकर भारत पहुंचा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत द्वारा अमेरिका से 20 लाख बैरल कच्चे तेल खरीदने को लेकर किए गए समझौते के अंतर्गत अमेरिका से कच्चे तेल की पहली खेप ओडिशा के पाराद्वीप बंदरगाह पहुंच गई।

इसे (कच्चे तेल की खेप) इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) और भारत पेट्रोलियम द्वारा अमेरिका से 20 लाख बैरेल कच्चे तेल खरीदने के समझौते के तहत अमेरिका ने यहां भेजा है। इससे द्विपक्षीय व्यापार में 200 करोड़ डॉलर की बढोतरी होने की संभावना है।

अमेरिकी दूतावास से जारी बयान के अनुसार, हैदराबाद के अमेरिकी महावाणिज्यदूत कैथरीन हड्डा, पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के संयुक्त सचिव सुंजय सुधीर और विदेश मंत्रालय से अमेरिकी विभाग के संयुक्त सचिव मुनु महावर ने कच्चे तेल से लदे जहाज की आगवानी की।

अमेरिका के वर्ष 1975 में कच्चे तेलों की आपूर्ति रोकने के बाद यह पहला मौका है जब अमेरिका ने भारत में कच्चे तेल की आपूर्ति की है।

अमेरिकी दूतावास में ‘चार्ज द अफेयर्स’ मेरीके कार्लसन ने कहा, “यह घटना अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते व्यापार में मिल का पत्थर साबित होगा। भारत और अमेरिका साफ जीवाश्म ईंधन के लिए योजना, नवीकरणीय, परमाणु ऊर्जा समेत ऊर्जा दक्षता तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। हमलोग अमेरिकी कच्चे तेल के अन्य खेप की बिक्री की दिशा में साथ काम कर रहें हैं और भारत में प्राकृतिक गैस के विस्तार की संभावनाएं तलाश रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जून को वाशिंगटन में मुलाकात के दौरान रणनीतिक ऊर्जा साझेदारी के जरिये द्विपक्षीय ऊर्जा सहयोग बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्धता जताई थी। दोनों नेताओं ने संतुलित पर्यावरण व जलवायु नीति, वैश्विक आर्थिक विकास एवं ऊर्जा सुरक्षा की जरूरतों के लिए तार्किक पहल करने का आह्वान किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493