केजरीवाल ने शास्त्री जयंती कार्यक्रम से गैरहाजिर मुख्य सचिव को तलब किया

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुरशास्त्री के जयंती कार्यक्रम में सोमवार को विजय घाट पर मुख्य सचिव एम.एम. कुट्टी की गैरहाजिरी पर उन्हें तलब किया है।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नागेंद्र शर्मा ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली के शीर्ष अधिकारी को विजय घाट पर कार्यक्रम में गैरहाजिर रहने पर तलब किया है।

पूर्व प्रधानमंत्री के जयंती समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

बीते समय में भी आम आदमी पार्टी की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार का सरकारी अधिकारियों से विवाद रहा है।

इस संबंध में कुट्टी से संपर्क किया गया लेकिन वे बयान के लिए उपलब्ध नहीं हो सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493