उप्र : छेड़खानी मामले के जांच अधिकारी पर छेड़खानी का आरोप

महोबा, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में छेड़खानी के मामले की जांच कर रहे पुलिस उपनिरीक्षक पर ही एक छात्रा ने छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच सीओ को सौंप दी है।

पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची ने मंगलवार को बताया कि 26 सितंबर को महोबकंठ क्षेत्र की एक छात्रा पनवाड़ी स्थित कोचिंग सेंटर से टैक्सी में सवार होकर घर लौट रही थी। रास्ते में टैक्सी चालक ने स्टीरियो में अश्लील गीत बजाकर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी और विरोध करने पर उसे सुनसान इलाके में उतारकर फरार हो गया।

छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस से की और इस मामले को पनवाड़ी थाने में तैनात उपनिरीक्षक शिवशरण शर्मा को सौंपा गया। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचकर आरोप लगाया कि जांच के दौरान उपनिरीक्षक ने उसके पिता की मौजूदगी में अश्लील बातें पूछीं और छेड़खानी भी की। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच पनवाड़ी के सीओ को सौंप दी है।

उन्होंने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर उपनिरीक्षक के खिलाफ कर्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493