दिल्ली में सुबह हल्का कुहासा

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह हलका कुहासा रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह कुहासे के साथ दिन में आसमान साफ रहेगाा।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 76 फीसदी था।

वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493