झारखंड में 2 बहनों से सामूहिक दुष्कर्म

रांची, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले में तीन युवकों ने पड़ोस में रहने वाली दो किशोरवय बहनों से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दोनों बहनें पलामू के छत्तरपुर हाई स्कूल में पढ़ती हैं और स्कूल के सामने ही किराये के मकान में रहती हैं।

पुलिस ने कहा कि इस इलाके में रहने वाले तीन युवकों ने मंगलवार की रात दोनों बहनों का रास्ता रोका और जबरन उन्हें पास के घर में ले गए और दुष्कर्म किया। युवक नशे की हालत में थे। उन्होंने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और उन्हें धमकी दी कि यदि घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई तो वीडियो को वायरल कर देंगे।

दुष्कर्म के बाद एक पीड़िता की स्थिति बिगड़ गई और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी बहन ने दो युवकों को पहचान लिया और पुलिस को उनके नाम बताए।

फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493