उप्र : हाई-टेक टाउनशिप में पर्यवेक्षक की हत्या

गाजियाबाद, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग 24 से सटे हाई-टेक टॉउनशिप में एक कार्यस्थल पर्यवेक्षक (साइट सुपरवाइजर) की हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि जयपुरिया के निर्माणाधीन साइट पर मोहम्मद इदरिश नाम के पर्यवेक्षक की हत्या की गई।

सर्किल अधिकारी अतीश कुमार सिंह ने बताया, “हत्या मंगलवार को 11 से 12 की मध्यरात्रि के बीच हुई होगी। अपराध में धारदार हथियार का प्रयोग किया गया है।”

नोएडा में रहने वाला इदरिश यहां करीब चार-पांच वर्षो से काम कर रहा था। उसका परिवार बिहार में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493