उप्र में आंशिक बदली का असर, तापमान में मामूली गिरावट

लखनऊ, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश होने और तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में आंशिक तौर पर बदली का असर रहेगा और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्मीद है। आद्र्रता का स्तर 70 फीसदी तक दर्ज किया जाएगा, जिससे उमस से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री, बनारस का 22 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493