चेन्नई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। संगीतकार शान रहमान का कहना है कि वायरल सनसनी बना गीत ‘जिमीकी कम्मल’ यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाना वाला गीत बन गया है। महज 49 दिनों में इसे तीन करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जो तेजी के साथ इस मील के पत्थर तक पहुंचने वाला गीत बन गया है।

यह गीत मोहनलाल अभिनीत फिल्म ‘वेलिपादिन्ते पुस्तकम’ का है।
शान ने शनिवार को अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया, “‘जिमिक्की कम्मल’ यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाना वाला मलयाली गीत बन गया है। हमने बस कुछ महीनों के भीतर इतिहास रच दिया है..हम इस सफलता का श्रेय सभी को देते हैं।”
उन्होंने इस गीत को पसंद करने वाले और इस पर डांस करने वाले सभी लोगों का आभार जताया है।
dharmpath.com dharmpath