आगरा, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। यहां स्थित एशिया का सबसे पुराना कॉन्वेंट सेंट पैट्रिक्स अपनी स्थापना के 200 साल पूरे होने का जश्न चार दिवसीय विभिन्न गतिविधयों के साथ मना रहा है।
यह कॉन्वेंट जीसस एंड मैरी समूह (सीजेएम) का है।
मदर सुपीरियर जनरल सिस्टर मोनिका जोसेफ ने तीन पाकिस्तानी सिस्टरों सहित 28 देशों के सीजेएम प्रमुखों और फ्रांस के लियोंस के प्रमुख साथ परिचर्चा में भाग लिया।
एक नन ने आईएएनएस को बताया, “सीजेएम की स्थापना फ्रांस में 1818 में सेंट क्लाउडीन थेवेनेट द्वारा की गई थी और इसने मानवता की सेवा के गौरवशाली 200 साल पूरे कर लिए हैं।”
भारत में सीजेएम परिवार ने सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज में दुनियाभर के सीजेएम से जुड़े प्रतिनिधियों और सिस्टर का स्वागत किया।
भारत की विविधता व एकता को दर्शाते हुए नर्तकों के एक समूह के साथ वे अकबर के गिरजाघर गए।
सेंट क्लाउडीन के प्यार का प्रसार करने के दर्शन के आधार पर सीजेएम की सिस्टरों ने भारत में कई स्कूलों और कॉलेजों की स्थापना की। सबसे पहले 1842 में आगरा के सेंट पैट्रिक जूनियर कॉलेज की स्थापना हुई।
dharmpath.com dharmpath