उप्र : भदोही में 2 युवकों की कुएं में गिरने से मौत

दमकल कर्मियों के दो घंटे चले बचाव अभियान के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे।

यह घटना भदोही कोतवाली इलाके के जीतापुर में देर रात हुई। रैमलपुर गांव के मनोज (32) और जयकुमार (55) जीतापुर में तेरहवीं समारोह में आए थे। दोनों व्यक्ति कुएं के पास बैठकर कुछ बात कर रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से अचानक दोनों कुएं में गिर गए।

काफी देर तक दोनों की आवाज कुएं से आती रही, लेकिन जर्जर हो चुके कुएं में उतरने की हिम्मत किसी ग्रामीण की नहीं हो सकी।

पुलिस के साथ जब दमकल कर्मी आए तो करीब दो घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला गया।

घटना देर रात की होने की वजह से अंधेरा था और कुएं में जहरीले गैस होने की संभावना से दमकल कर्मियों को भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493