उप्र : रोटावेटर में फंसकर मजदूर की मौत, हत्या का आरोप

पुलिस के मुताबिक, ठठिया थाना क्षेत्र के भरतापुर गांव निवासी शीलू दोहरे (18) शनिवार सुबह गांव के रहने वाले सुनील कुमार के खेत पर अपनी मजदूरी की बकाया रकम मांगने गया था। उस दौरान सुनील ट्रैक्टर में रोटावेटर लगा खेत की जोताई कर रहा था। इस दौरान शीलू रोटावेटर में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद सुनील ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।

मृतक के पिता अमर सिह का आरोप है कि सुनील ने रंजिश के तहत उनके बेटे की हत्या की है और शव को रोटावेटर में फंसा दिया।

थानाध्यक्ष तारिक खान ने कहा, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493