लखनऊ, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य व आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में धूप निकलेगी, लेकिन अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने के भी आसार हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, सोमवार को दिन में आंशिक तौर पर बदली का असर रहेगा। इससे गर्मी व उमस में थोड़ी राहत मिलेगी। दिन में आर्द्रता का स्तर पहले की तुलना में कम दर्ज होने की संभावना है। आद्र्रता का स्तर 70 फीसदी तक दर्ज किए जाने की उम्मीद है।
गुप्ता ने बताया कि वायुमंडल में विक्षोभ की िंस्थति पैदा हो रही है, जिसकी वजह से बदली का असर दिखाई दे रहा है। 10 और 11 अक्टूबर को बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, झांसी का 23 डिग्री और इलाहाबाद का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath