दरभंगा : यार्ड में खड़ी ट्रेन में लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

दरभंगा, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी एक रेलगाड़ी की बोगी में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को यात्रियों की मदद से छपरा में गिरफ्तार किया। सभी आरोपी नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, लड़की मूल रूप से सीतामढ़ी की रहने वाली है, लेकिन उसका पिता जयनगर में एक दुकान में काम करता है। उसका परिवार जयनगर में ही रहता है। घर में झगड़ा होने पर लड़की जयनगर स्टेशन चली आई और गंगासागर एक्सप्रेस में सवार होकर दरभंगा जा रही थी। उसी दौरान ट्रेन में सफर कर रहे पांच युवकों से उसकी जान-पहचान हो गई। उनमें से एक युवक ने शादी का झांसा देकर उससे दोस्ती कर ली।

आरोप है कि दरभंगा स्टेशन पर उतरने के बाद पांचों युवकों ने लड़की को यार्ड में खड़ी एक ट्रेन की खाली बोगी में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद युवकों ने उसे डरा-धमकाकर साबरमती एक्सप्रेस में बिठा दिया। पीड़िता का कहना है ये युवक उसे गुजरात के अहमदाबाद ले जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि इसी दौरान ट्रेन में बैठे एक यात्री को इन लोगों पर संदेह हुआ और उसने इसकी सूचना छपरा रेल पुलिस को दे दी। छपरा रेल पुलिस ने तत्काल पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता ने आपबीती सुनाई। इसके बाद छपरा रेल पुलिस ने सभी को दरभंगा रेल थाने के सुपर्द कर दिया।

दरभंगा रेल थाना के प्रभारी एऩ क़े सिंह ने सोमवार को बताया कि लड़की के बयान पर दरभंगा रेल थाने में सामूहिक दुष्कर्म की एक प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान उगेंद्र कुमार यादव, नागेंद्र कुमार यादव, श्याम सुंदर यादव, रामस्वार्थ यादव एवं श्याम कुमार के रूप में की गई है। ये लोग नेपाल के धनुषा जिले के वर्मा मांझी गांव के रहने वाले हैं। ये सभी गुजरात में मजदूरी करते हैं। छुट्टी लेकर गांव आए थे, अब गुजरात लौट रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493