बांका, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के बांका जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को एक कुख्यात महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने 30 किलोग्राम विस्फोटक भी बरामद किया है।
बांका के पुलिस अधीक्षक चंदन कुशवाहा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ ) की संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान पडहरिया गांव से कुख्यात महिला नक्सली पार्वती देवी को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पिछले दिनों पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नक्सली एरिया कमांडर मंटू खैरा के दस्ते की अहम सदस्य रह चुकी है। पूछताछ के क्रम में उसकी निशानदेही पर 30 किलो अमोनियम नाइट्रेट भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार महिला नक्सली से गहन पूछताछ की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath