अब जनता मांगेगी भाजपा नेताओं से काम का हिसाब : अखिलेश

अखिलेश जनपद के कस्बा तीतरो में दिवंगत चौधरी यशपाल सिंह के जयंती समारोह में भाग लेने के बाद आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “चौधरी साहब, लगातार जनता की आवाज उठाते रहे थे। वे विधायक, सांसद, मंत्री बने। उन्होंने सेवा का रास्ता दिखाया जिस पर हमें चलना है।”

उन्होंने कहा, “केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ी है। न नौजवानों को रोजगार मिला है और न ही भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। जब पार्टी के वरिष्ठ नेता सच बोलने की हिम्मत दिखाते हैं, तब भाजपा असहज हो उठती है और सफाई देने के लिए मंत्रियों को आगे कर देती है। क्या इससे सच्चाई छिप जाएगी?”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार किस रास्ते पर चल रही है, पता ही नहीं चल रहा है। इसका अभी तक कोई काम सामने नहीं आया है।

उन्होंने जनता से 2019 में होने वाले चुनावों में भाजपा के ‘ओपियम’ से सावधान रहने को कहा। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही लोकसभा की सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी।

सपा अध्यक्ष ने कहा, “जब समाजवादी सरकार बनी तो हमने अपने चुनावी घोषणापत्र के वादे पूरे किए। विकास को प्राथमिकता दी। किसानों-नौजवानों, गरीबों, अल्पसंख्यकों सबके हित की योजनाएं लागू की। हम वादे पर खरे उतरे, लेकिन भाजपा वाले वादे तो बड़े-बड़े करते हैं, पर पूरा एक भी नहीं करते हैं। वे सिर्फ बहकाते हैं।”

अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार और मंहगाई खत्म करने की बात भी झूठी निकली। नोटबंदी और जीएसटी ने लोगों को तबाह किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों से हिसाब मांगा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493