मोदी सरकार की योजना के पोस्टर में आसिया अंद्राबी की तस्वीर छपने पर बवाल, जांच के आदेश (लीड-1)

श्रीनगर, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने गुरुवार को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के पोस्टर में अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी की तस्वीर छपने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के पोस्टर में दुख्तारन-ए-मिल्लत की नेता आसिया की तस्वीर छापी गई थी। इस पोस्टर में आसिया के अलावा जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, नोबेल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा और पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी की तस्वीर भी लगी है।

अनंतनाग जिले के ब्रांग ब्लॉक में सामाजिक कल्याण विभाग की चाइल्ड केयर शाखा द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ’ अभियान के तहत इस पोस्टर को छापा गया है।

समाज कल्याण विभाग के चाइल्ड विंग के कैंपेन के तहत यह पोस्टर बुधवार को एक समारोह में लगाए गए थे। इस दौरान कई पुलिस अधिकारी और स्थानीय अधिकारी मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493