कश्मीर : आतंकी हमले में पुलिस जवान शहीद

श्रीनगर, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार की शाम आतंकवादियों ने एक पुलिस वाहन पर हमला किया, जिसमें एक जवान शहीद हो गया और दूसरा घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों ने कुलगाम के दमहाल हंजीपोरा इलाके में पुलिस वाहन पर गोलीबारी की, जिसमें वाहन चालक सिपाही खुर्शीद अहमद की मौत हो गई और दूसरा जवान घायल हो गया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है और सुरक्षा बल को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493