दार्जिलिंग : जीजेएम प्रमुख के पड़ोस के 4 घरों में आग

दार्जिलिंग, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। दार्जिलिंग में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के प्रमुख बिमल गुरंग के पड़ोस में भीषण आग लगने से चार घर जलकर खाक हो गए।

दार्जिलिंग, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। दार्जिलिंग में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के प्रमुख बिमल गुरंग के पड़ोस में भीषण आग लगने से चार घर जलकर खाक हो गए।

दार्जिलिंग के आईजी मनोज वर्मा ने रविवार को कहा, “गुरंग के घर और पार्टी कार्यालय को आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग गुरंग के घर के सामने वाले घरों में लगी।”

आग से तबाह हुए घर गुरंग के समर्थकों – दिनेश थिंग, राजेश थिंग, प्रभीन सुब्बा और अमित चंद के थे।

पुलिस ने कहा कि आग आधी रात के बाद लगी और इस पर रविवार तड़के तीन बजे तक काबू पा लिया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493