आशंका है कि त्योहारी सीजन के चलते इस मिलावटी सामग्री का इस्तेमाल मिठाई बनाने में किया जाना था।
खाद्य एवं औषधि विभाग ने मुखबिर की सूचना पर कानपुर से आए इस मिलावटी खेप को पकड़ने में कामयाबी पाई। स्टेशन पर पहुंचने के बाद इस सामग्री को लेने के लिए काफी देर तक कोई भी व्यक्ति उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद इसका निरीक्षण किया गया, जिसमें यह सामग्री अधो-मानक के अनुरूप मिली।
इन खाद्य पदार्थों के मानक के विपरीत पाए जाने पर विभाग द्वारा उचित कार्यवाही की गई। खाद्य अधिकारी के मुताबिक, इन खाद्य पदार्थों को कलेक्ट्रेट परिसर में रखा जाएगा। जिस भी खाद्य कारोबारी की यह सामाग्री होगी, वह अपना प्रमाणपत्र दिखा नियमानुसार इस समान को ले जा सकेगा।
dharmpath.com dharmpath