सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिवपाल नहीं

लखनऊ, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की गई। इसमें शिवपाल सिंह यादव और उनके समर्थकों को जगह नहीं मिली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामगोपाल यादव का कद बढ़ाकर उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया है।

रामगोपाल की तरफ जारी सूची के अनुसार, इसमें बसपा से सपा में आए इंद्रजीत सरोज को महासचिव बनाया गया है। किरणमय नंदा सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि आजम खां और नरेश अग्रवाल महासचिव पद संभालेंगे।

सपा की 55 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 10 महासचिव बनाए गए हैं। इनमें कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खां व नरेश अग्रवाल के अलावा रवि प्रकाश वर्मा, सुरेंद्र नागर, बलराम यादव, विशम्भर प्रसाद निषाद, अवधेश प्रसाद, इंद्रजीत सरोज, रामजीलाल सुमन और रमाशंकर विद्यार्थी राजभर के नाम हैं।

संजय सेठ को सपा का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी में 10 सचिव भी नियुक्त किए गए हैं। ये हैं एंटोनी, रामपूजन पटेल, डॉ. मधु गुप्ता, कमाल अख्तर, अभिषेक मिश्रा, राजेंद्र चौधरी, रमेश प्रजापति, पी.एन. चौहान, अरुणा कोरी और जावेद आब्दी।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जया बच्चन, अहमद हसन, राम गोविंद चौधरी के साथ अबू आसिम आजमी, चंद्रपाल सिंह यादव को भी शामिल किया गया है। वहीं अल्ताफ अंसारी, किसान सिंह सैंथवार, व्यास गौड़, अक्षय यादव, मोहम्मद इकबाल कादरी और शिव कुमार राठौर विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493