टेंपो से टकराया डॉयल-100 वाहन, ग्रामीणों ने फूंका

घटना की सूचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए। इलाके में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली चट्टी इलाके में रविवार को देर रात डॉयल 100 की गाड़ी और एक टेंपो में टक्कर हो गई। हादसे से टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में टेंपो में सवार सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी श्रीराम प्रजापति (61), घुसौती निवासी अंकित यादव (25) व अमित यादव (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई।

गुस्साए ग्रामीणों ने डायल-100 वाहन को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिसकर्मी नशे में धुत होकर वाहन चला रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493