सैनिक पर चोटी काटने का आरोप, कश्मीर में माहौल तनावपूर्ण

श्रीनगर, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में मंगलवार को सेना द्वारा एक सैनिक को बचाए जाने के बाद घाटी में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। लोगों ने इस सैनिक पर चोटी काटने का आरोप लगाया है।

सैनिक को एक भीड़ बुरी तरह मार रही थी। भीड़ से उन्हें बचाया गया। सैनिक के बचाए जाने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

सैनिक को गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। उन्हें श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493