दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता 27 अक्टूबर से

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। नई दिल्ली के छतरपुर फार्म के होटल बेलमोंड में फैशन गुरु स्टाइल वीक में अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता के पहले संस्करण का आयोजन 27-28 अक्टूबर को किया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 10 उम्मीदवारों के नाम 3 अक्टूबर को मुंबई में जूरी के प्रतिष्ठित सदस्यों ने फाइनल किए हैं।

प्रतियोगिता में एक ही जगह सौंदर्य और फैशन का संगम देखने को मिलेगा। फैशन गुरु 2017 में तीन प्रतिस्र्पधाएं होंगी, जिसमें मिस सुपर मॉडल 2017, द स्टाइल गुरु 2017 और द ज्वेल क्यूटर 2017 का चयन किया जाएगा। इसके लिए प्रतियोगी विभिन्न वर्गो, जैसे- मिस एक्सप्रेसिव आइज, मिस ब्यूटीफुल स्माइल, मिस लस्टरस हेयर, मिस फ्लॉलेस स्किन, मिस स्टनिंग स्विमवियर में भाग लेंगी। वहीं फैशन गुरु बनने के लिए उम्मीदवारों को बेस्ट एब्सट्रेक्ट, बेस्ट जियोमीट्रिक और बेस्ट फ्लोरल के तहत प्रतियोगिता में भाग लेना होगा।

यह आयोजन जीरो मार्केटिंग ग्रुप के संस्थापक संजीव झा कर रहे हैं, जो भारत और नेपाल में मशहूर फैशन, एंटरटेनमेंट और मीडिया प्रफेशनल हैं। इस इवेंट की जूरी पैनल में बॉलीवुड, ज्वेलरी के क्षेत्र में नामचीन शख्सियतों के अलावा जाने-माने फैशन डिजाइनर शामिल हैं।

विजेताओं का चयन करने वाली जूरी में जाने-माने फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा, अभिनेता और मॉडल आर्यन वैद, अंतर्राष्ट्रीय मीडिया हस्ती संदीप मारवाह, सिलेब्रिटी मीडिया परामर्शी निर्मल मिश्रा और सिलेब्रिटी एक्टर और मेंटर आनंद मिश्रा शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493