नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर और भाजपा राज्य प्रमुख सतपाल सिंह ऊना से चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा ने नौ नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 68 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
धूमल की वर्तमान विधानसभा सीट हमीरपुर से इस बार विधायक नरेंद्र ठाकुर चुनाव लड़ेंगे।
इस सूची में भाजपा ने नाहन से राजीव बिंदल और जुब्बल-कोटखाई से नरेंद्र बरागटा समेत कई पूर्व मंत्रियों को शामिल किया है।
तीन दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री अनिल शर्मा मंडी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा ने यह सूची विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के दो दिन बाद जारी की है। नामांकन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है।
dharmpath.com dharmpath