छग : बीजापुर में नक्सली कैंप ध्वस्त (फोटो सहित)

आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बुधवार को कहा कि मंगलवार को फोर्स बीजापुर मुख्यालय लौटी। 15 अक्टूबर को फोर्स नक्सल विरोधी अभियान के तहत रवाना हुई थी।

सिन्हा ने कहा, “मौके से दो जेनरटेर, बैग, नक्सल साहित्य सहित अन्य दैनिक उपयोग के सामान बरामद हुए हैं। वहीं दंतेवाड़ा के किरंदुल से बीजापुर में घुसी फोर्स ने तमोड़ी के जंगलों में संदेहास्पद रूप से स्थापित धान कूटने की मशीनें जब्त कीं। यहां लेथ मशीन भी मिली।”

उन्होंने कहा, “यह सीआरपीएफ, कोबरा, डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई है। कैंप में 35 नक्सली थे। टीम के मंगलवार को बीजापुर मुख्यालय पहुंचने पर इस ऑपरेशन में मिली सफलता की जानकारी मिली।”

उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन जारी रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493