दिल्ली में सुबह धुंध छाई रही

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली में सुबह धुंध छाई रही और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के औसत से एक पायदान ऊपर है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “पूरे दिन आसमान साफ रहेगा, जबकि सुबह में धुंध छाई रही।”

उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 मिनट पर आद्र्रता 83 फीसदी दर्ज किया गया।

बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि मौसम के औसत से दो पायदान ऊपर है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि मौसम के औसत से एक पायदान ऊपर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493