छग : शासन ने नगर सैनिकों का वेतन बढ़ाया

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अगले तीन माह के अंदर राज्य में 5800 सीएफ के जवानों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने नगर सैनिकों के वेतन को दस हजार से बढ़ाकर 13200 रुपये कर दिया है। इसमें सहायक आरक्षकों की भर्ती में 15 प्रतिशत का आरक्षण और 20 प्रतिशत वरिष्ठ वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा सीएफ के जवान कहीं भी रहें, उन्हें मकान किराया भत्ता दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बीते एक वर्ष में देश के करीब 370 जवान शहीद हुए थे। इनमें से 23 जवान छत्तीसगढ़ राज्य के हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में शांति बनाए रखना उनका बड़ा लक्ष्य है, जिसे साल 2020 तक पूरा किया जाएगा।

इस मौके पर डीजीपी ए.एन. उपाध्याय और गृह मंत्री रामसेवक पैकरा समेत राज्य के तमाम आला अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। सीएम ने आयोजित कार्यक्रम और राजीव गांधी समृति वन शहीद वाटिका में जवानों को नमन किया। शहीद के परिजनों से मुलाकात की साथ ही जल्द ही उनकी सभी मांगों और समस्याओं के निराकरण का आश्वासन भी दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493