उप्र : डेढ़ साल की बच्ची से चाचा ने किया दुष्कर्म

बदायूं (उप्र), 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के थाना व कस्बा बिनावर में रिश्ते के चाचा द्वारा एक डेढ़ साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह जानकारी सोमवार को एसपी ने दी।

पुलिस अधीक्षक कमल किशोर ने बताया, “बिनावर कस्बे में रविवार की शाम एक डेढ़ साल बच्ची अपने घर के दरवाजे में खेल रही थी, उसके रिश्ते के चाचा विवेक ने उसे टॉफी देने के बहाने एक सूने में घर ले गया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर पड़ोसी दौड़ कर वहां पहुंचे, तब तक आरोपी भाग गया।”

उन्होंने बताया, “बच्ची के पिता की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के जिला महिला चिकित्सालय भेजा गया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493