सुषमा ने भारत दौरे पर आए अशरफ गनी से मुलाकात की

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को भारत दौरे पर आए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात की और द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय हितों के मुद्दों पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, “पड़ोसी पहले। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नई दिल्ली में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति गनी से द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।”

गनी मंगलवार सुबह एकदिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडलस्तर की वार्ता करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493