बिहार में मौसम साफ

पटना, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार की सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली हुई है। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना और भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री, गया का 19 डिग्री तथा पूर्णिया का 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यहां बुधवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

वहीं, एक दिन पहले, मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गया का 33.2 डिग्री, भागलपुर का 33.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493