उप्र में आंशिक बदली छाई

लखनऊ, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार को आंशिक तौर पर बदली का असर होने से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट होगी और कोहरे का असर दिखाई देगा।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, गुरुवार को दिन में आंशिक तौर पर बदली का असर रहेगा। दिन में हालांकि धूप निकलेगी लेकिन उसका असर पहले की तुलना में कम रहेगा। दिन में गर्मी व उमस में कमी आएगी।

पूर्वांचल और पश्चिमी उप्र के कई जिलों में सुबह कोहरे का असर दिखाई देगा।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को झांसी का न्यूतनम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 23 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 22 डिग्री सेल्सियस और बनारस का 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493