बर्लिन, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुअत सेरदार की ओर से किए गए गोल के दम पर अपनी गलती सुधारते हुए मेंज ने फ्रेंकफर्ट के खिलाफ अपना मैच ड्रॉ करा लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ओपेल एरीना पर शुक्रवार रात को खेले गए मैच में दोनों टीमों के बीच मैच 1-1 से बराबर रहा।
मैच के पहले हाफ में 37वें मिनट में स्टीफन बेल की ओर से की गई गलती मेंज पर भारी पड़ी।
बेल ने अपने ही पाले में गोल कर दिया, जिसके कारण फ्रेंकफर्ट का खाता खुल गया।
इसके बाद, दूसरे हाफ में मेंज ने अपने खेल में सुधार किया और गलती को नहीं दोहराया।
मेंज ने 71वें मिनट में सेरदार की ओर किए गए गोल के दम पर फ्रेंकफर्ट के खिलाफ अपना मैच 1-1 से ड्रॉ कर लिया और हार का सामना करने से बच गया।
dharmpath.com dharmpath