छग : भाई की सगाई कराने जा रही बहन की दुर्घटना में मौत (फोटो सहित)

भटगांव के थाना प्रभारी पी.के. तिवारी ने कहा, “धमतरी निवासी रविंद्र वर्मा अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अपने साले की सगाई कराने बनारस जा रहे थे। इसी बीच सोनगरा के पास गाड़ी चला रहे रविंद्र वर्मा को अचानक नींद आ गई और स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 10 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में नीतू वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।”

उन्होंने बताया कि घायलों को तत्काल एंबुलेंस के सहारे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन में (मृत) महिला के अलावा उसका 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक वर्मा, छह वर्षीय पुत्री कुमारी आयुषी और उसका भाई 29 वर्षीय विनय कुमार वर्मा मौजूद सवार थे। वाहन मृतका के पति रविंद्र वर्मा चला रहे थे।

वह अपने भाई की सगाई के लिए अपने पूरे परिवार के साथ बनारस जा रही थी।

थाना प्रभारी ने कहा कि महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भटगांव अस्पताल भेज दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493