उप्र : कुएं से अज्ञात किशोरी का शव बरामद

बांदा, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के नरी गांव से पलरा जाने वाले मार्ग में बने पुराने कुएं से पुलिस ने रविवार को एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद किया।

अपर पुलिस अधीक्षक एल.सी.के. पाल ने बताया, “ग्रामीणों की सूचना पर इलाकाई पुलिस ने नरी से पलरा जाने वाले मार्ग में भुइयारानी देवस्थान के पास सुनसान इलाके में बने एक पुराने कुएं से 14 साल की अज्ञात किशोरी का शव बरामद किया है, उसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। प्रथम ²ष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन हत्या से भी इनकार नहीं किया जा सकता।”

एएसपी ने बताया, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493