राहुल के कुत्ते ने ‘साबित’ किया कि ट्वीट उनके हैं

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को अपने पालतू कुत्ते के एक वीडियो के जरिए अपने आलोचकों पर निशाना साधा है। ये वे आलोचक हैं, जो सोचते थे कि आजकल जो ट्वीट राहुल कर रहे हैं, वे उनके खुद के हैं या नहीं।

लोग सवाल कर रहे हैं कि वह कौन है, जो इस व्यक्ति (राहुल गांधी) के लिए ट्वीट कर रहा है। तो मैं साफ कर देना चाहता हूं कि यह है मेरा पीडी.. पोस्ट में पीडी (पालतू कुत्ता) का एक वीडियो है, जिसमें वह कुछ करतब कर रहा है और एक बिस्कुट खा रहा है।

ट्वीट में कहा गया है, “देखिए मैं एक ट्वीट के साथ क्या कर सकता हूं..ये लो..हो गया।”

हाल ही में राहुल गांधी के ट्वीट्स ने अपने हास्य और व्यंग्य के लिए काफी ध्यान खींचा है। जिसपर लोगों ने संदेह जताया है ये ट्वीट राहुल के नहीं लगते हैं। इसके अलावा अचानक उनके ट्वीट पर प्रतिक्रियाएं और फॉलोअर की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।

रपट के मुताबिक, इस साल जुलाई और सितंबर के बीच उनके ट्विटर हैंडल से एक लाख से ज्यादा नए लोग जुड़े हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493