लखनऊ, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह कोहरा छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने की संभावना है।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जाएगी।
अगले सप्ताह से तापमान में और गिरावट दर्ज किए जाने की उम्मीद है। एक नवंबर से कोहरे का असर और गहराएगा।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 23.4 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 19 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 21 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath